कनकी में होगा विशाल भंडारे का आयोजन, उज्जैन के अघोरी बाबा होंगे शामिल, होंगे पूजा पाठ विशेष
समाचार की दुनिया
कोरबा _जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हम सब राष्ट्रीय महाकाल सेना के सदस्य हैं।
जिसकी स्थापना श्री श्री 1008 कुशाल भारती जी महाराज नागा साधु जी के द्वारा 2010 में की गई थी।
इसका मुख्य उद्देश्य नर सेवा, नारायण सेवा, नारी सेवा, शक्ति की सेवा, अपने धर्म सनातन की प्रचार प्रसार, ओर राष्ट्रीय हिन्दू राष्ट्र की घोषणा करना है।
अपने खुशाल भारती जी महाराज एक बहुत ही धनवान परिवार गंगापुर राजस्थान में जन्म लेने के बाद हर बच्चों में जैसे डॉक्टर इंजीनियर बनने की ललक होती हैं। इनकी इच्छा साधु बनने की थी। समाज से हटकर कुछ अलग करने की थी। इसी उद्देश्य के साथ इन्होंने अपने साधु परंपरा पक्कड़ जीवन की शुरुआत मुंबई से की। ओर सनातन की रक्षा के लिए अग्रसर हुए।
अपने देश, धर्म, सनातन की हर बहन बेटी, माता, बुजुर्ग, नौजवान जो धर्म संकट में फंसे हुए हैं। जिनको कोई रास्ता नहीं मिल रहा है। उनको सही राह दिखाना। भारत के नौजवानों को नशा मुक्त करवाना, सही शिक्षा, संस्कार, अपनी धर्म ग्रंथ की पूरी जानकारी देना।
जो वेद पुराण ग्रंथ की शिक्षा देना। हमारे समाज और राष्ट्र को पूरे विश्व में स्थापित करवाना। बंटेगा ओ कटेगा। इसलिए हमको बटना नहीं है। चारों वर्ण को एक जुट होना है। जब हम एक होंगे तभी कुछ कर पाएंगे। हमारे देश में 88 हजार ऋषि हुए। जिनके द्वारा 4 वर्ण की स्थापना हुई। पहला ब्राह्मण, दूसरा क्षत्रीय, तीसरा वैश्य और 4था शूद्र। ये सब हमारे ऋषि मुनि की वंश है जिसको इंसानों ने अपने स्वार्थ के लिए उच्च स्तर ओर नीचा स्तर बना दिया। दअरसल सनातन इससे परे है। साधु और सनातन की संरचना हमारे देव आदि योगी श्री शिव ने की। शिव ने सिर्फ एक हि जाति बनाई मानव। तो हम सब की जाति मानव है st, SC, ओबीसी, या जनरल नहीं हैं। हम सनातनी है। जब नर, नारी, का जन्म नहीं हुआ था तब सिर्फ मानव की उत्पत्ति हुई जो सनातन के नाम से प्रसिद्ध हुआ। हमारा मुख्य उद्देश्य हमारे घर को सुरक्षित करना अपने धर्म की रक्षा करना। पुरुषों के लिए महाकाल सेना और स्त्री जाती के लिए काली सेना की संरचना की गई है। वामपंथी को मौका दिया गया है अपने घर वापस आ जाओ या ये देश छोड़ कर बाहर चले जाओ। आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देना। ओर हमारे देश की रक्षा करना। ही हमारा मुख्य काम है। ओर देश के हित में जो भी करना पडेगा हम करेंगे। यह हमारे श्री श्री कुशाल भारती जी दिगम्बर महाराज जी के वचन है। सनातन धर्म
का उत्पति सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़ी हुई है। जो सबसे पुरानी धर्म है। जिसे हिन्दू धर्म के नाम से भी जाना जाता है। जो लगभग 3300 ईसा पूर्व 1300 ईसा पूर्व तक विद्यमान थी। कुछ मान्यता पूर्वक यह धर्म 12000 वर्ष से भी अधिक पुराना है। ओर कुछ पौराणिक कथाओं के अनुसार यह धर्म 90000 वर्ष से भी ज्यादा पुराना है। सनातन का अर्थ शास्वत या सदा बने रहने वाला अर्थात् जिसका ना आदि है न ही अंत है। ॐ सनातन का प्रतीक चिन्ह हैं। जय श्री महाकाल
छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय महाकाल सेना कोरबा के सभी सदस्य
विजय पांडेय (राजा) पांडे, अरुण पांडेय जी, बृजेश यादव, हेमंत चौधरी जी, राकेश साहू, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास (राजा) श्रीवास, अजय तिवारी, संदीप कश्यप, विकास साहू, रवि रंजन ठाकुर वरुण डहरिया, शिव राजपूत, राजू यादव सुनील ठाकुर, सूर्यमं श्रीवास संतोष साहू सुनील जोशी अन्य सभी महाकाल भक्त