Wednesday, March 4, 2026
कोरबा न्यूज़

कोरबा नगर निगम के महापौर संजू देवी राजपूत और पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा के निवास स्थान में होली की धूम, रंग गुलाल कर दी बधाई

समाचार की दुनिया
कोरबा -कोरबा नगर निगम के महापौर संजू देवी राजपूत और पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा के निवास स्थान में होली की धूम रहीं. कोरबा के गणमान्य नागरिक रंग गुलाल लेकर महापौर संजू देवी राजपूत की राह तांक रहीं थी, जैसे हीं घर से निकली वैसी हीं वार्ड के बस्तीवाषियो ने अपने बीच पाकर गदगद नज़र आयी, क्या आम क्या ख़ास के तर्ज पर संजू देवी राजपूत ने सबको बारी बारी से रंग लगाईं.और रंग में सराबोर होकर खुशी जाहिर की. इस दौरान संजू देवी राजपूत ने जिलेवाषियो क़ो बधाई देतें हुए कहीं की ये त्यौहार रंगों और उमंगो का पर्व हैं, एक दूसरे क़ो रंग लगाकर भाई चारे का सन्देश देती हैं.आपसी रंजिस और गीले सिकवे क़ो भूलकर सभी रंग में रंग जाते हैं…
इसी तरह पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा के पुरानी बस्ती निवास में होली की धमक रहीं, होली के दिन पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा पूरा समय निकालकर कोरबावासियो के साथ समय बिताते हैं.जब से नगर निगम के महापौर थे तब से इस परम्परा क़ो आज तक निभाते रहें हैं. इस पर्व क़ो लेकर पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा क़ो इन्तेजार रहता है और अपने निवास स्थान में होली मिलन समारोह रखकर आपनो क़ो,अपने बीच पाकर गदगद नज़र आते है. यहां तक आम हों या ख़ास सबके साथ रंग गुलाल लगाकर ठुमके भी लगाते है..