Saturday, October 17, 2026
कोरबा न्यूज़

नवरात्रि के सातवें दिन माता सर्वमंगला मंदिर में भक्तों का उमड़ी जनसैलाब, दर्शन के लिए भक्त हैं आतुर,

समाचार की दुनिया

कोरबा  _शारदीय नवरात्रि को लेकर कोरबा के सर्वमंगला मंदिर में भक्तों का काफी तांता लगा हुआ है, भक्त अपनी मनोकामनों को लेकर माता के दर्शन के लिये लंबी लाइन लगे हुए हैं। नवरात्रि के नौ दिन पूरे विधि विधान से माता सर्वमंगला की पूजा अर्चना की जा रही है। इस माता के दर्शन करने के लिए छत्तीसगढ़ के कोने कोने से भक्त लोग पहुंच रहे हैं। माता रानी के चमत्कार दूर दूर तक फैली हुई हैं। इस मंदिर के खासियत यह भी है कि हर वर्ष विदेश के लोग भी द्वीप प्रज्वलित करने के लिए आते है और ऑनलाइन दर्शन कर माता रानी से आशीर्वाद लेते हैं। इस संबंध में राजपुरोहित नन्हा पाण्डेय ने जानकारी दी की इस मंदिर में जो कोई भक्त अपनी मनोकामना को लेकर पहुंचते हैं, माता रानी उनकी कामनाओं को जरूर पूरा करते हैं। मनोकामना ज्योति कलश द्वीप प्रज्वलित किये जा रहे हैं, जिसमें चौदह हजार से अधिक कलश जलाये जा रहे हैं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन की विशेष सहयोग हैं, जिसमें सीसीटीवी कैमरा लगाकर असामाजिक तत्वों के लोगों पर भी निगरानी की जा रही है।