Friday, October 30, 2026
कोरबा न्यूज़

नहर में मिला युवक की लाश, पुलिस कर रही मामले की जांच, कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना

समाचार की दुनियां

कोरबा _कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र के इमली डुग्गू निवासी सतीश रजक की लाश तैरते हुए नहर में पुलिस ने बरामद की है, परिजनों के मुताबित मंगलवार की शाम बिना बताए संतोष रजक घर से निकला हुआ था, जो काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चल पाया था , शुक्रवार की सुबह राहगीरों से सूचना मिली की सायफन नहर पुल के पास सतीश का शव देखा गया है, आनन फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्ती की। जहां परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना कोरबा कोतवाली पुलिस दी, जहां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सतीश की लाश किन कारणों से नहर में मिली है, इसकी जांच भी तेज कर दी है।