शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन सर्वमंगला मंदिर में माता रानी को दी अंतिम विदाई, हसदेव नदी में किया गया ज्वारा विसर्जन, श्रद्धालुओं की देखी गई भीड़
- रमेश यादव
कोरबा _नवरात्रि के अंतिम दिन माता सर्वमंगला मंदिर में भोग भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही शाम को ज्वारा कलश विसर्जन किया गया। मांदर के थाप और करमा नृत्य के साथ झूमते नाचते गाते माता रानी को अंतिम विदाई दी गई।इस संबंध मे सर्वमंगला मंदिर के पुजारी राज पुरोहित नन्हा पाण्डेय ने जानकारी दी की हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी माता रानी की नौ दिन तक सेवा जतन कर पूजा अर्चना की गई,

