Saturday, September 6, 2025
कोरबा न्यूज़

अमरनाथ यात्रा पर गए प्रदेश के 11 श्रद्धालु फंसे, 3 घायल हुए, राजस्व मंत्री ने भेजी तत्काल मदद..

अमरनाथ यात्रा पर गए प्रदेश के 11 श्रद्धालु फंसे, 3 घायल हुए, राजस्व मंत्री ने भेजी तत्काल मदद

 

 

कोरबा: अमरनाथ धाम के पास हुए भूस्खलन की घटना के कारण प्रदेश के 11 श्रद्धालु वहां फंस गए हैं। इनमें कोरबा के 9 युवक भी शामिल हैं। इन 9 युवकों में से 3 भूस्खलन की चपेट में आकर घायल हैं। इनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरबा के विधायक और प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को इस बात का पता चलने पर उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए श्रद्धालुओं का हाल जाना ।

भारी बारिश और भू-स्खलन के कारण फंसे हैं श्रद्धालु

कोरबा से गए हुए 9 श्रद्धालुओं सहित छत्तीसगढ़ के 11 श्रद्धालुओं का जत्था पिछले दिनों श्रीनगर दलगेट रोड पर हुई भारी बारिश और भू-स्खलन के कारण फंस गया है। उनमें से रजगामार निवासी ऋषभ यादव ने वहां के हालात का उल्लेख करते हुए बताया कि हमारे तीन साथियों के भू-स्खलन की चपेट में आ जाने के कारण वे अस्वस्थ हो गए थे। जिनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है और उसका उपचार जारी है।