Thursday, September 10, 2026
Uncategorized

कांग्रेस नेत्री अर्चना पोर्ते ने प्रदेशवासियों को लोक पर्व छेरछेरा की दी बधाई….

कांग्रेस नेत्री अर्चना पोर्ते ने प्रदेशवासियों को लोक पर्व छेरछेरा की दी बधाई….

मरवाही/रितेश गुप्ता: कांग्रेस नेत्री अर्चना पोर्ते (सदस्य अनुसूचित जनजाति आयोग ) ने प्रदेशवासियों को छेरछेरा पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। अर्चना पोर्ते ने अपने संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ की महान ग्राम्य तथा कृषि संस्कृति- परपंरा को प्रदर्शित करता यह पर्व नई फसल के खलिहान से घर आ जाने के बाद का है। द्वार-द्वार पर बच्चों द्वारा छेरछेरा, छेरी के छेरा, माई कोठी के धान हेरहेरा… की गूंज सुनाई देती है। यह त्यौहार प्रदेश की दानशीलता की परम्परा को भी जीवंत करता है। इस पावन दिवस पर मैं कामना करती हूँ कि छत्तीसगढ़ प्रदेश धन-धान्य से सदैव परिपूर्ण हो और यहां के नागरिक सदा खुशहाल रहे।