Thursday, September 10, 2026
Uncategorized

युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आशीष सोनी ने प्रदेशवासियों को लोक पर्व छेरछेरा की दी बधाई..

युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आशीष सोनी ने प्रदेशवासियों को लोक पर्व छेरछेरा की दी बधाई..

गौरेला पेंड्रा मरवाही: युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आशीष सोनी ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की बधाई और शुभकामनाएं दी है. इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है. आशीष सोनी ने कहा है कि महादान और फसल उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला छेरछेरा पुन्नी तिहार हमारी सामाजिक समरसता, दानशीलता की और समृद्ध गौरवशाली परम्परा का संवाहक है।

छेरछेरा तिहार भेदभाव और अहंकार की भावना को समाप्त कर मिल-जुलकर जीना सिखाता है. छत्तीसगढ़ की इस समृद्ध परम्परा और सभ्यता को भावी पीढ़ी तक ले जाना हम सबका दायित्व है।