Monday, January 26, 2026
कोरबा न्यूज़

दो नाबालिक लड़कियों को हरदीबाजार पुलिस ने दिल्ली से किया बरामद ,ऑपरेशन मुस्कान के तहत की जा रही है कार्यवाही

सामाचार की दुनिया 

कोरबा _ 13.06.2024 को प्रार्थिया थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी पुत्री अपनी सहेली के साथ दिनांक 13.06.2024 को घर से बिना बताये कहीं चली गई है। दोनों गुम/अपहृत बालिकाओं की अपने जान पहचान रिशतेदारों में व आसपास क्षेत्रों में पता तलाश किये कहीं पता नही चला। प्रार्थीया की पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फूसलाकर अपने साथ ले जाने की शंका होने पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर दिनांक 13.06.2024 को अपराध क्रमांक 164/2024 धारा 363 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

अपहृत बालिकाओं के पता तलाश में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री के मार्ग दर्शन में अलग-अलग टीम के साथ पता तलाश किया गया जो पुलिस की तत्परता तथा सजगता से दोनों बालिकाओं को दिल्ली से सकुशल बरामद किया गया।