Thursday, September 10, 2026
कोरबा न्यूज़

कोरबा कृष्णा नगर में व्याप्त समस्याओं से जोन कमिश्नर को अवगत कराया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने, जोन कमिश्नर सुनी समस्याएं

सामाचार की दुनिया 

कोरबा _वार्ड क्रमांक 23 में स्थित कृष्णा नगर की बस्तियों में व्याप्त समस्याओं को ज्ञापन के माध्यम जोन कमिश्नर को अवगत कराते हुए वार्ड के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने त्वरित निदान की मांग की है,

कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष शशि अग्रवाल की नेतृत्व में वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वार्ड के महिलाओं ने जोन कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देते हुए इसके समाधान की मांग की.

वार्ड अध्यक्ष शशि अग्रवाल ने बताया कई महीनो से कृष्णा नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बुरी तरह अव्यवस्थित हो गई है, सड़कों में बिजली के खंभे लगे हैं लेकिन उनमें स्ट्रीट लाइट नहीं है और खंभे भी अत्यंत जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं, पूरे मानसून के सीजन में कृष्णा नगर क्षेत्र में दवाइयां का छिड़काव नहीं होता ऐसे कई अन्य समस्याएं क्षेत्र में विद्यमान है इसके निराकरण की मांग हमारे द्वारा ज्ञापन के माध्यम से किया गया है जिस पर संबंधित अधिकारी ने हमें निराकरण का आश्वासन दिया है
ज्ञापन देने के लिए वार्ड की सरोज सिंह,रोफा अली, एंजेल लहरे, तारा कुर्रे, राजेश तिग्गा,सोंती महंत साहित वार्ड के अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता तथा निवासी उपस्थित रहे