निगम प्रशासन के आंखों में धूल झोंककर, निगम भवन में कराया जा रहा है, अवैध निर्माण,प्रशासन की अनदेखी
सामाचार की दुनिया
कोरबा _ नगर पालिक निगम द्वारा संचालित व्यवसायिक दुकानों में बिना अनुमति के अवैध दुकानों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। निगम प्रशासन शहर में क्या हो रहा है, क्या नही हो रहा है। इसकी कोई परवाह नहीं है। परवाह है तो सिर्फ वसूली की है। निगम संपत्ति को नियमों को कौन दरकिनार कर रहा है। कौन आदेश का पालन नही कर रहा, इसकी जावाबदारी लेने वाला कोई नही हैं। हैं भी है तो, वो भी अधिकारी मज़े में है। जो उच्च अधिकारियों के नाम पर अवैध वसूली कर भवन निर्माण की अनुमति दे देते हैं। और जब मामला उजागर हो जाता है तो सिर्फ औपचारिकता निभाकर नोटिस थमा दिया जाता है, जो काफ़ी कुछ दिनों बाद काम बंद कर, फिर से चालू करवा दिया जाता है। निगम प्रशासन की कार्यशैली और मतभेद को लेकर कुछ व्यापारियों में आक्रोश भी देखा गया है। ताजा मामला है कोरबा निहारिका छेत्र की जो एक टेलर्स के द्वारा निगम प्रशासन की भवन में ,पीछे से मकान खड़ा किया जा रहा है। इस भवन निर्माण को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति भी जाहिर की है, लेकिन निगम प्रशासन किसी की बात सुनने वाला नहीं है। फिलहाल इस दुकान को लेकर लोगों में आक्रोश पनप रहा है। और निगम प्रशासन की फजीहत हो रही है।