Wednesday, September 10, 2025
कोरबा न्यूज़

16 साल से महेंद्र नहीं लौटा घर परिजन चिंतित व परेशान,काम करने के लिए आया था बालको

समाचार की दुनिया
कोरबा-ग्राम मर्यादपुर जिला मैदर मध्य प्रदेश का रहने वाला महेंद्र प्रसाद पिता राम सुमिरन पिछले 16 वर्षों से लापता है परिजन छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में भी महेंद्र की खोजबीन की लेकिन आज तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई जानकारी के अनुसार महेंद्र प्रसाद वर्ष 2007 में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला काम करने के लिए आया था महेंद्र बाल्को कंपनी में कार्य कर रहा थाकाम लगने के बाद महेंद्र एक दो बार ही घर लौटा था उसके बाद से वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गया साल भर बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन फोन के माध्यम से संपर्क करने कभी प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया महेंद्र के परिजन लापता की सूचना अपने गांव मर्यादपुर जिला मैदर मध्य प्रदेश के संबंधित थाने में भी दर्ज कराया गया लेकिन आज तक पता नहीं चला पिछले 16 वर्षों से महेंद्र के परिजन खोजबीन कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं प्राप्त हो रही है परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि महेंद्र के बारे में कोई जानकारी हो तो पंकज सिंह बेस के मोबाइल नंबर 6265493339 पर संपर्क कर सूचना देवे जब से महेंद्र घर नहीं पहुंचा है तब से परिजन काफी चिंतित और परेशान है परिजनों को आशंका का भी है कि कहीं महेंद्र कोई दुर्घटना का शिकार तो नहीं हो गया है