ससख्त ऐप से बाइक चोरी की जा रहीं मॉटरिंग, कोरबा कोतवाली पुलिस की विशेष निगरानी , आई जी रामगोपाल वर्मा की विशेष पहल
समाचार की दुनियां
कोरबा -चोरी के मोटरसाईकिल हों या बड़ी वाहन अगर आप चोरी करके उपयोग कर रहें हैँ तो आप की खैर नहीं हैँ, शहर के किसी भी इलाके में आप प्रयोग कर रहें हैँ तो पुलिस से आप बच नहीं पाएंगे, क्योंकि पुलिस विभाग ने ऐसा एप लांच किया हैँ जो बिना आप से पूछताछ के आपकी गाड़ी का डिजिट नंबर डाल कर वाहन की जांच कर सकते हैं. ससख्त ऐप एक ऐसा ऐप हैं जो पुलिस की मॉनिटरिंग चेकिंग में होता हैं, नंबर लिख कर जांच करके आपकी करतूत क़ो उजागर कर सकते हैं.वैसे इस ऐप का लांच बिलासपुर आईजी रामगोपाल गर्ग ने शुरू की हैं, जिस रेंज के आई जी बने उस सभाँग में इस ऐप का लांच किया हैं, जो लोगों क़ो काफ़ी प्रतिसाद मिल रहा है, कोरबा जिले की बात करें तो इस ऐप से अभी तक आधा दर्जन से अधिक वाहन पुलिस ने जब्त कर असली मालिक के पास सुपुर्द कर दी है. कोरबा कोतवाली पुलिस की माने तो इस सरप्राइज चेकिंग के माध्यम से किसी क़ो कानोकान पता नहीं चलता है की, क्या हों रहा है, वाहन का नंबर डालते हीं पता चल जाता है की गाड़ी का असली मालिक कौन है, अगर वाहन चोरी की पाई जाती तो पुलिस उस वाहन क़ो जब्त कर अपने कब्जे में ले लेती है, और वाहन चोर के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही शुरू कर देती है. बरहाल ऐसा ऐप लांच हो जाने से वाहन चोरो में दहशत का माहौल व्याप्त है…

