नीम का पेड़ काटने से बवाल, वन विभाग ने ली सुध, होंगी सख़्त कार्यवाही
समाचार की दुनियां
कोरबा -कोरबा नगर निगम छेत्र के वार्ड नंबर 9 नदी किनारे लगें हरे भरे नीम पेड़ क़ो गरीब साहू के द्वारा काटा जा रहा है. मना करने पर लोगों से गाली गलौच किया जाता है. यहां तक के पेड़ के नीचे बैठने पर भी लोगों से हुज्जतबाजी की जाती है.किसी तरह इसकी सूचना वन विभाग क़ो दी गई, जहाँ डी फ ओ प्रेमलता यादव ने संज्ञान लेते हुए अपने मातहत कर्मचारियों क़ो भेजा गया,जहाँ जांच पड़ताल करके कार्यवाही की बात कहीं गई हैं.डीफओ प्रेमलता यादव ने साफ हिदायत दी हैं की अगर अवैध तरीके से हरे भरे पेड़ो क़ो काटा जाता है तो उनकी खैर नहीं है.अगर पेड़ो से कोई समस्या है या कोई अवैध कटिंग की जाती है तो इसकी सूचना तत्काल राजस्व अमला व वन विभाग क़ो सूचित करें…

