गांजा बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्यवाही
समाचार की दुनियां
कोरबा -कोरबा जिले में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की गई है।
दिनांक 01.05.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राताखार बाईपास क्षेत्र में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के पश्चात पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा गया।
विधिवत तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी
रविशंकर राजपूत, पिता – बदलेल सिंह राजपूत, उम्र 25 वर्ष, निवासी – कचनारीपारा, थाना कोतवाली, जिला कोरबा
रवि वर्मा, पिता – दिलखेलाल वर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी एमपी नगर, राताखार, थाना कोतवाली कोरबा
उक्त कृत्य के संबंध में आरोपियों के विरुद्ध NDPS Act की धारा 20(बी) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

