जन निवारण समस्या शिविर का हुआ आयोजन, लोगों ने रखी अपनी समस्या, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ
समाचार की दुनियां
एंकर -शासन के महत्त्वकांझी योजना जनसमस्या निवारण शिविर क़ो जिला प्रशासन सुशासन तिहार के रूप में मना रहीं है गाँव गाँव शहर शहर और नगर नगर छेत्र में लोगों क़ो लाभ पहुंचाने का काम कर रहीं है.आयोजन की शुरुवात कोरबा के पानी टंकी जोन में की गई. जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट व उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत मौजूद रहीं . निवारण शिविर के दौरान कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने लोगों क़ो संबोधित करते हुए कहा की ये शिविर आम जनता की शिविर है, अपनी समस्या और अपनी बात रख सकता है, शासन के महत्त्वकांझी योजनाओं क़ो दूर दूर पहुंचना और उन्हें लाभ पहुंचना हमारा कर्तव्य है.इस दौरान कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा की शासन के योजनाओं क़ो गिनाते हुए कहा की सौर ऊर्जा बिजली बचत के लिए लाभप्रद है, स्वास्थ्य सुविधा की बात करें तो आयुष्मान कार्ड योजनाओ से लोगों क़ो काफ़ी प्रतिसाद मिल रहा. वहीं एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने सम्बोधित करते हुए कहा की युवा पीढ़ी शिक्षित पीढ़ी है, जो आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी. वहीं नगर निगम के महापौर संजू देवी राजपूत ने सूबे के मुख्या विष्णु देव सांय की योजनाओं की जानकारी देतें हुए बताया की आज की बहने अब आत्मनिर्भर बन गई हैं मुख्यमंत्री महिलाओं की सुरक्षा से लेकर शादी तक की जिम्मा उठा रहीं हैं.. शिविर के दौरान अतिथियों के आलावा वार्ड पार्षद नरेंद्र देवांगन, वार्ड अशोक चावलानी,वार्ड पार्षद राधा महंत, वार्ड पार्षद रूबी सागर नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, नगर पालिक निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर और नगर निगम के जोन कमीशनर अजय अग्रवाल के सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहें

