Tuesday, June 16, 2026
कोरबा न्यूज़

प्रेस क्लब कोरबा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन से की सौजन्य भेंट, मंत्री ने किया आत्मीय स्वागत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भी दी शुभकामनाएं

समाचार की दुनियां

कोरबा-छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री तथा कोरबा विधायक श्री लखन लाल देवांगन के कोहड़िया स्थित निवास कार्यालय में कोरबा प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मंत्री श्री देवांगन से सौजन्य भेंट की।

​इस विशेष अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने प्रेस क्लब के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने सभी पत्रकारों को साल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। इसी तरह पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल से भी सौजन्य भेंट की गई, उन्होंने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। सौजन्य भेंट के दौरान प्रेस क्लब के संरक्षक श्री कमलेश यादव, अध्यक्ष श्री नौशाद खान, उपाध्यक्ष श्री राजकुमार शाह, सचिव श्री दिनेश राज, उप सचिव श्री हरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष श्री दुर्गेश श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य श्री नवाब हुसैन, श्री राजेश कुमार मिश्रा (मिठ्ठू) एवं श्री आकाश शर्मा मौजूद रहे।प्रेस क्लब कोरबा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन से की सौजन्य भेंट, मंत्री ने किया आत्मीय स्वागत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भी दी शुभकामनाएं*

​कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री तथा कोरबा विधायक श्री लखन लाल देवांगन के कोहड़िया स्थित निवास कार्यालय में कोरबा प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मंत्री श्री देवांगन से सौजन्य भेंट की।
​इस विशेष अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने प्रेस क्लब के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने सभी पत्रकारों को साल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। इसी तरह पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल से भी सौजन्य भेंट की गई, उन्होंने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। सौजन्य भेंट के दौरान प्रेस क्लब के संरक्षक श्री कमलेश यादव, अध्यक्ष श्री नौशाद खान, उपाध्यक्ष श्री राजकुमार शाह, सचिव श्री दिनेश राज, उप सचिव श्री हरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष श्री दुर्गेश श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य श्री नवाब हुसैन, श्री राजेश कुमार मिश्रा (मिठ्ठू) एवं श्री आकाश शर्मा मौजूद रहे।