मिनीमाता हसदेव बांगो बाँध के कुल 9 गेट खोले गए, निचली बस्तियों मे घुसा पानी, महापौर संजू देवी राजपूत ले रहीं जायजा, लोगों क़ो सावधानी बरतने दी जानकारी
समाचार की दुनियां
कोरबा -शाम लगभग 4 बजे तक मिनीमाता हसदेव बांगो बाँध के कुल 9 गेट खोले गए हैं सभी गेट की ओपनिंग मिलाकर टोटल 6.00 मीटर खुला है । अभी बांध में पानी का आवक 16700 क्यूसेक है।इससे विरुद्ध 32080 क्यूसेक पानी बंद के गेट से निकल रहा है तथा जल विद्युत संयंत्र से 9000 क्यूसेक्स निकल रहा है।। इस प्रकार कुल 41080 क्यूसेक डिस्चार्ज है। वर्तमान में बांध का जल स्तर 358.60 मीटर है। जो कुल भराव का 93.65% है।पिछले 7 घंटे में जल स्तर 7 सेमी नीचे आया है। जल स्तर 358.32 मीटर (92%) नीचे आने तक गेट के खोले जाने की संभावना।उसके बाद गेट को बंद कर दिये जाने की संभावना है। बांध में आ रहे पानी को जल विद्युत संयंत्र के द्वारा निकाला जाएगा।

