Thursday, July 10, 2025
govthigh paid adsLatest Newsmy adsUncategorizedकोरबा न्यूज़

छत्तीसगढ़ : गैंगरेप फिर मर्डर – प्रेमी से मिलाने के बहाने ले गए, प्रेमी और उसके 2 दोस्तों ने किया दुष्कर्म, बोरी में लाश डालकर ……

जांजगीर 14 अक्टूबर 2021 – जांजगीर जिला में एक महिला के साथ गैगरेप के बाद उसकी निर्मम हत्या कर लाश को बोरी में डालकर नहर में फेंक दिये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरा मामला अकलतरा थाना के लेबर कालोनी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले चंद्रमणि वैष्णव का लेबर कालोनी में ही रहने वाली शादीशुदा महिला उर्मिला पाटले के साथ अवैध संबंध था। पेशे से मजदूरी करने वाली महिला को 9 अक्टूबर की दोपहर आरोपी चंद्रमणि वैष्णव का साथी सुरेंद्र श्रीवास महिला के कार्यस्थल पर पहुंचा और उसने महिला को चंद्रमणि से मिलने जाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। तरौद के पत्थर खदान के पास महिला को लेकर पहुंचने के बाद वहां आरोपी चंद्रमणि से महिला की मुलाकात हुई। महिला कुछ समझ पाती इस बीच चंद्रमणि और सुरेंद्र श्रीवास ने महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दे दिया, इसी दौरान चद्रमणि का तीसरा साथी शिवदास महंत भी मौके पर पहुंचा और उसने भी महिला के साथ बलात्कार की घटना का अंजाम दिया। इस वारदात के बाद पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत करने की धमकी आरोपियों को दी, जिसके बाद आरोपियों ने घटना का खुलासा न हो इससे बचने के लिए महिला के सिर पर पत्थर से हमला कर बुरी तरह से कूचल दिया, और महिला की मौके पर ही मौत हो गयी, जिसके बाद आरोपियों ने लाश को बोरी में बांधकर नहर में फेंक दिया। वही दूसरी तरफ पत्नी के घर नही पहुंचने पर लापता महिला के पति ने 12 अक्टूबर को पत्नी के गुम होने की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज कराया था। पुलिस लापता उर्मिला पाटले का सुराग जुटा पाती, इसी बीच महिला की लाश नहर मेें बोरी से मिली। जिसकी पहचान उसके पति ने लापता उर्मिला के रूप में किया। पुलिस इस हत्याकांड की कड़ियों को जब जोड़ना शुरू की तो पता चला कि मृतिका का गांव में ही रहने वाले चंद्रमणि वैष्णव के साथ अवैध संबंध था, घटना के दिन चंद्रमणि और उसके दोस्तों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद महिला की हत्या कर लाश ठिकाने लगाने की कोशिश की थी। आरोपियों के खिलाफ सुराग मिलते ही पुलिस ने इस वारदात के मुख्य आरोपी चंद्रमणि सहित उसने दो अन्य साथी शिवदास महंत और सुरेद्र श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपियो ने पुलिस की पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

जांजगीर एडिशनल एस.पी.संजय महादेवा ने बताया कि घटना 9 अक्टूबर की है, महिला के साथ आरोपियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद उसकी हत्या कर लाश को बोरी में डालकर पानी में फेंक दिया था। नहर से महिला की लाश बरामद कर उसकी पहचान की गई। घटना की जांच में महिला के साथ गैंगरेप और हत्या का साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल से मिले सुराग के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिसमे आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया है। हत्या करने वाले चंद्रमणि वैष्णव सहित उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।