Thursday, March 12, 2026
govthigh paid adsLatest Newsmiddle position adsmy adsUncategorized

देवी देवताओं के चित्र वाले पटाखे बेचे तो खैर नहीं, विहिप जिलाध्यक्ष की पटाखा विक्रेताओं को चेतावनी

जगदलपुर: पटाखे के व्यापारी हिन्दू देवी देवताओं के चित्र वाले पटाखे बनाकर हिन्दुओ की आस्था को ठेस पहुंचाने का कार्य करते आ रहे हैं। देवी देवता हमारी आस्था हैं और जिन्हें हम पूजते हैं। उनका अपमान हम कतई बरदास्त नही करेंगे। सभी पटाखा व्यापारी इस बात पर ध्यान दें क्योंकि ऐसा होता है तो कार्यवाही निश्चित है। जिला अध्यक्ष ने सभी सनातन धर्म को मानने वालों से निवेदन किया है कि, कोई भी देवी देवता के चित्र वाले पटाखे का खरीदी बिक्री करता है तो हमे जरूर सूचित करें और इस नेक कार्य का हिस्सा बन हिन्दू विरोधियो के खिलाफ आवाज़ बुलंद करें। विहीप जिला अध्यक्ष लखिधर बघेल ने कहा कि जो भी पटाखा व्यापारी हिन्दू देवी देवताओं के चित्र वाले पटाखे बेचेगा विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल द्वारा उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा और व्यापारी के खिलाफ हिन्दू आस्था को ठेस पहुंचाने को लेकर धारा 295 के तहत FIR भी दर्ज कराया जाएगा।