Saturday, April 19, 2025
govthigh paid adsLatest Newsmiddle position adsmy adsUncategorizedकोरबा न्यूज़खेलछत्तीसगढ़ न्यूज़पेन्ड्रा गौरेला मरवाही

गौरेला पेंड्रा मरवाही : कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने धान ख़रीदी केंद्र में व्यवस्थाओं का लिया जायजा…

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने धान ख़रीदी केंद्र में व्यस्थाओं का लिया जायजा…

गौरेला पेंड्रा मरवाही : धान खरीदी पूरे भूपेश बघेल सरकार की बहुचर्चित योजनाओ में से एक है। पूरे भारत वर्ष में छत्तीसगढ़ ही एक ऐसा राज्य है जहां किसानों से 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जा रही है।धान खरीदी सुचारू रूप से हो इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी भी की गई है। जिला कलेक्टर से लेकर राजस्व विभाग के आला अधिकारी व कर्मचारी सहित अन्य विभागों के कर्मचारी भी इसके क्रियान्वयन में दिन रात लगे हुए हैं।यही कारण है कि धान खरीदी के इस कार्यक्रम में सरकार के साथ साथ संगठन के लोग भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और किसानों को कोई परेशानी न हो इसके लिए सतत निगरानी व निरीक्षण भी कर रहे हैं। आज 1 दिसबंर को संपूर्ण छत्तीसगढ़ सहित गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में भी धान खरीदी की सुरुवात कर दी गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता,जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष नारायण शर्मा व सांसद प्रतिनिधि राकेस मसीह ने तेन्दुमुडा व मरवाही धान खरीदी केंद्र में जाकर आवश्यक व्यस्थाओ का जायजा लेकर निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के धान का एक एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार ने अपनी घोषणापत्र के अनुरूप सरकार बनते ही किसानों को 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की कीमत दे रही है।इससे हर किसानों की चेहरे पर खुशी स्पष्ट झलकती है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसान इस धान खरीदी सीजन को त्योहार के रूप में मना रहे हैं।वही जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नारायण शर्मा ने कहा कि किसानों को अपनी धान बेचने के लिए चिंता करने की कोई जरूरत नही है,उनका धान, खरीदी केंद्र के माध्यम से आसानी से क्रय किया जावेगा साथ ही उन्होंने अपील की कि कोई भी किसान बिचौलियों को धान न बेचे। सांसद प्रतिनिधि राकेस मसीह ने कहा कि किसानों को कोई परेशानी न हो इसके लिए वे सतत निगरानी करेंगे और अधिकारियो के संपर्क में रहेंगे।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नारायण शर्मा,सांसद प्रतिनिधि राकेश मसीह सहित मरवाही व तेंदुमूड़ा समिति के प्रबंधक व किसान सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।इस अवसर पर जिला कांग्रेस के नेताओ ने किसानों से बातचीत कर धान खरीदी में आ रही कठनाइयों को सुना और उन्हें हल करने का अस्वाशन भी दिया।