Saturday, April 19, 2025
govthigh paid adsLatest Newsmiddle position adsmy adsUncategorizedकोरबा न्यूज़

कोरबा : पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत सिमगा के सेक्टर घोसरा में चलाया गया कोविड 19 टीकाकरण महाअभियान 

पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत सिमगा के सेक्टर घोसरा में चलाया गया कोविड 19 टीकाकरण महाअभियान

कोरबा/बृजकिशोर गुप्ता : पोड़ीउपरोड़ा कोरबा जिला के अंतिम छोर मे जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के बसें ग्राम पंचायत सेक्टर सिमगा के घोसरा में कोविड 19 टीकाकरण महा अभियान चलाया गया ,जिसमे देवदूत बनकर अभियान को सफल बनाया गया ,वही कोविड 19 टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाने में शिक्षक सरपंच सचिव रोजगार सहायक देवदूत बनकर घर घर जाकर वार्डो में भ्रमण कर कोरोना वेक्सीन लगवाने के लिये प्रोत्साहित किया गया.. महाअभियान में महत्वपूर्ण भूमिका मितानिनो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सरपंचपतियो ने पुरे समर्पित होकर कोविड 19 टीकाकरण महाअभियान में सराहनीय योगदान प्रदान किए .।। कोविड 19 टीकाकरण महा अभियान में अजीत कुमार एक्का , ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, देवपाल सिंह कवर शिक्षक , राजेश कुमार मरकाम , चंद्रलाल शांडिल्य , अमृत लाल आयाम , जनम प्रसाद ,सुरेंद्र कुमार , सोनसाय आयाम ,राधा बाई ,सुरेश कुमार आयाम ,सावित्री बाई आर्मो , दशमतिया बाई , ओम कुमारी ,संगीता , सुमित्रा ,गीता , संगीता , सुमित्रा ,नई हारो सभी की भूमिका महत्वपूर्ण थी !