छत्तीसगढ़ अंशदाई पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ की 15 दिसंबर 2021 को होने वाली महारैली को आज एक और कर्मचारी संगठन ने दिया समर्थन
छत्तीसगढ़ अंशदाई पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ की 15 दिसंबर 2021 को होने वाली महारैली को आज एक और कर्मचारी संगठन ने दिया समर्थन
डी एस भारद्वाज ने दिया समर्थन
छत्तीसगढ़ अंशदाई पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ की 15 दिसंबर 2021 को होने वाली महारैली को आज एक और कर्मचारी संगठन ने समर्थन दिया छत्तीसगढ़ सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ रायपुर के प्रांत अध्यक्ष डी एस भारद्वाज ने आज प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह जी को अपना समर्थन पत्र जारी किया और व्यक्तिगत रूप से यह कहा हम कर्मचारियों की एक मांग पुरानी पेंशन बहाली के लिए छत्तीसगढ़ अंशदाई पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ ने जो आवाज उठाई है उस आवाज के साथ हमारा संघ और हमारे संघ के प्रत्येक साथी राकेश सिंह जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर 15 दिसंबर को होने वाली इस रैली में पूरे समर्थन के साथ सम्मिलित होंगे सन 2004 के बाद देश के समस्त कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को बंद कर दिया गया कार्यों की सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को जीवन निर्वाह करने के लिए पेंशन स्वरूप ₹500 से मात्र ₹4000 तक की राशि ही प्राप्त हो रही है इतने कम पैसे में क्या अपना जीवन 62 साल बाद चला पाना संभव है, वहीं दूसरी ओर सरकार के द्वारा कर्मचारियों की अंशदान के पैसे को शेयर मार्केट में लगाया जा रहा है जिसमें नफा नुकसान का खतरा पल प्रतिपल बना रहता है एक कर्मचारी जो कम से कम 25 साल अपने विभाग को देता है उसे रिटायरमेंट के बाद जीवन यापन करने के लिए पर्याप्त राशि भी नहीं मिल रही, हम सरकार से मांग करते हैं कि राज्य सरकार जल्द से जल्द छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाल करें और अपने राज्य के कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा बने आदरणीय भारद्वाज जीने एवं प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह जी ने प्रदेश के समस्त एनपीएस कर्मचारियों को इस महारैली में आने का आह्वान किया उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ अंशदाई कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी दिलेश्वर साओ ने दी,