Saturday, September 6, 2025
govthigh paid adsLatest Newsmiddle position ads

प्रशिक्षित डीएड बीएड संघ कला संकाय शिक्षक भर्ती के लिए करेगा आंदोलन बैठक में विभिन्न जिले से सैकङो के संख्या में आये कार्यकर्ता..

प्रशिक्षित डीएड बीएड संघ कला संकाय शिक्षक भर्ती के लिए करेगा आंदोलन बैठक में विभिन्न जिले से सैकङो के संख्या में आये कार्यकर्ता 

शिक्षक भर्ती में हुए भेद भाव से व्यथित हो कर कला संकाय के अभ्यर्थियों ने आंदोलन के लिए योजना तैयार कर लिया है जिसमे संघ के एक सदस्य ने बताया कि सहायक शिक्षक के भर्ती में भी उनके साथ भेदभाव किया गया और एक भी कला संकाय वालो का भर्ती नही लिया गया जिसके तारतम्य में

आज दिनांक 13/03/2022 दिन रविवार को बीएड डीएड कला संकाय के प्रदेश कार्यकारणी का बैठक कलेक्टरेट गार्डन रायपुर में रखा गया।

जिसमे आगे की रूप रेखा को तैयार करते हुए उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निम्न प्रस्तावो पर मुहर लगाया गया

1.आंदोलन के पहले विधायक,मंत्री एवं मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन देंना,औऱ कला संकाय में भर्ती की मांग करना।

2. शासन प्रशासन से मुलाकात के बाद अपनी माँगो को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सार्वजनिक करेंगे।

3.आगामी 6 अप्रैल2022 को एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाना है और कला संकाय में शिक्षक भर्ती की मांग के साथ ज्ञापन देना है।

4. संगठन को मजबूत सुदृढ़ बनाने के लिए योजना तैयार करना।

5.समस्त जिला इकाइयों में निष्क्रिय पदाधिकारी के स्थान पर सक्रिय साथियों की नियुक्ति करना।

6.जिन जिला इकाईयों में पदाधिकारी सक्रिय है वो यथावत रहेंगे बाकी जगह के पदाधिकारियों को चर्चा उपरांत आगे की रणनीति बनाया जाएगा।

7.आगामी आंदोलन / धरना

प्रदर्शन क्रियान्वयन में आने वाली आर्थिक परेशानियों के समाधान का उपाय निकाला जाएगा

इस बैठक में शिक्षक भर्ती के संदर्भ में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई एवं कला संकाय के प्रशिक्षित डीएड बीएड के अभ्यर्थियों ने यह स्पष्ट कर दिया है अगर सरकार उनकी बातों को नही मानती तो वो उग्र आंदोलन के लिये बाध्य होंगे जिसकी समस्त जवाबदेही शासन /प्रशासन की होगी