Saturday, April 19, 2025
govthigh paid adsLatest Newsmiddle position adsmy adsUncategorizedछत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ स्पेशलपेन्ड्रा गौरेला मरवाही

Marwahi: आदेश पर हावी कमीशन खोरी…दरोगा सिंह मरावी को नही हटा पा रहे…. मुख्य वन संरक्षक राजेश चंदेले…

Marwahi: आदेश पर हावी कमीशन खोरी…दरोगा सिंह मरावी को नही हटा पा रहे…. सीसीएफ राजेश चंदेले

 

 

मरवाही: मरवाही वनमंडल में पैसों का खेल किस तरह हावी है, इसका अंदाजा इस समय विभाग के कार्यप्रणाली से लगाया जा सकता है। कमीशन खोरी इतनी हावी है की प्रधान मुख्य वन संरक्षक के आदेशों को दरकिनार कर मुख्य वन संरक्षक राजेश चंदेले अपनी मनमानी करने में लगे हुए है …वर्तमान डीएफओ के पत्र को भी दरकिनार कर राजेश चंदेले भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं मरवाही डीएफओ पटेल द्वारा करीब 3 महीनो पूर्व मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर को पत्राचार कर दरोगा सिंह मरावी को मरवाही वन परिक्षेत्र से हटाकर किसी अन्य योग्य परिक्षेत्र अधिकारी की नियुक्ति करने का अनुरोध किया गया है उसके बाद भी मुख्य वन संरक्षक राजेश चंदेले द्वारा अभी तक दरोगा सिंह मरावी को नही हटाया गया… डीएफओ के पत्र को नजरंदाज करना राजेश चंदेले की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है.

विश्वस्त सूत्रों ने बताया की मरवाही वन परिक्षेत्र में डिप्टी दरोगा मरावी को रेंजर पद पर आसीन करने के पीछे मुख्य वन संरक्षक राजेश चंदेले , एसडीओ संजय त्रिपाठी की सोची समझी साजिश है जिससे की किये गए गबन ,फैलाए गए गंदगी को साफ करते हुए लीपापोती की जा सके..एसडीओ संजय त्रिपाठी को मुख्य वन संरक्षक राजेश चंदेले का सीधा संरक्षण प्राप्त है जिसके वजह से ही संजय त्रिपाठी को फिर से मरवाही का एसडीओ बनाया गया है जिससे की अच्छी खासी रकम का गबन किया जा सके..अधिकारी व कर्मचारी पैसों के खेल में इस कदर संलिप्त हो गए हैं कि ट्रांसफर होने के बाद भी जाने को तैयार नहीं होते । दरोगा मरावी को संजय त्रिपाठी का एटीएम मशीन भी कहा जाता हैं

सूत्रों ने बताया की राजेश चंदेले को संजय त्रिपाठी से मिलने वाले कमीशन का वजन इतना ज्यादा होता है की राजेश चंदेले संजय त्रिपाठी की बात मानने को मजबूर हो जाते है अब देखना दिलचस्प होगा की सीएम भूपेश बघेल से की गई शिकायत पर क्या कार्यवाही की जाएगी…