Monday, January 26, 2026
Covid 19Latest Newsब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय समाचारविशेष समाचारस्वास्थ्य

कैबिनेट मंत्री को कोरोना : पॉजेटिव आये मंत्री एक दिन पहले ही कैबिनेट की बैठक में हुए थे शामिल… मुख्यमंत्री संग अन्य कार्यक्रम में भी रहे थे मौजूद ….होना पड़ सकता है कि कई मंत्री व अफसरों को क्वारंटीन

 

भोपाल 23 जुलाई 2020। कोरोना का कहर थमता नहीं दिख रहा है। इसकी चपेट में लगातार मंत्री व नेता आ रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा के कई विधायकों के बीच कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव मिले हैं। मंत्री के कोरोना पॉजेटिव पाये जाने के बाद मध्यप्रदेश की सियासत में हड़कंप है। इधर मंत्री अरविंद भदौरिया को भोपाल के चिरायु मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंत्री अरविंद भदौरिया मंगलवार को ही कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे। वहीं मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी लखनऊ में हुए इस अंतिम संस्कार में उपस्थित थे। कैबिनेट की बैठक में संक्रमित मंत्री की मौजूदगी के बाद कई अफसरों व मंत्रियों को भी क्वारंटीन हो पड़ सकता है और उन्हें अपना टेस्ट कराना पड़ सकता है।

मध्य प्रदेश में अरविंद भदौरिया के पहले कई विधायक और नेता कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। जिनमें धार विधायक नीना वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी, जबलपुर से लखन घनघोरिया, सिरमौर से विधायक दिव्यराज सिंह भी शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं और कुछ का इलाज चल रहा है।