Sunday, September 7, 2025
Covid 19कोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़

कटघोरा-ब्लाक कांग्रेस कटघोरा ने स्व.बिसाहु दास महंत की पुण्य तिथि पर अस्पताल मे किया फल वितरण

कटघोरा-रिपोर्टर हिमांशु डिक्सेना

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मान. मोहन मरकाम जी एवं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष एवं विधायक पाली तानाखार आदरणीय मोहित राम केरकेट्टा जी के आदेशानुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी कटघोरा द्वारा 23 जुलाई दिन गुरूवार को सुबह 12बजे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी एवं शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती तथा प्रदेश के वरिष्ठ नेता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बिसाहू दास महंत जी की 42 वीं पुण्यतिथि पर कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैम्प्स मे आज मनाया गया ।जिसमें आज तीनों महानायकों को पुष्पमाला अर्पित कर अस्पताल के मरीजों को फल वितरण किया गया। तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं सकुशलता के लिए सभी कांग्रेसियों ने कामना की।

आज के इस फल वितरण कार्यक्रम कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष रतन मित्तल, कटघोरा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष असरफ मेमन, कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के उपाध्यक्ष बिशेषर अग्रवाल,युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा, पार्षद कोमल जायसवाल, जयनारायण कंवर, देवेंद्र कौशिक, दारासिंह मरकाम, अमन हसन, केशव अग्रवाल, अशुतोष शर्मा, सांसद प्रतिनिधि जनपद पंचायत लालबाबू ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि कटघोरा सामु.स्व.केंद्र कटघोरा सैराभ शर्मा, पवन जायसवाल, शाहिद मोहम्मद, संदीप मित्तल, एल्डरमेन अशोक गौराहा, वरिष्ट कांग्रेस नेता शेख इश्तियाक, पूर्णिमा रजक, तथा कांग्रेसी जन उपस्थित रहे।