रानी धनराज कुंवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनाया गया डॉक्टर्स डे, मरीजों की सेवा परमो धर्म बीएमओ डॉ, राज
सामाचार की दुनिया
कोरबा_डॉक्टर् को भगवान का दर्जा दिया जाता है और मरीज भी अपनो से ज्यादा डॉक्टरों पर विश्वास करते हैं, करेंगे भी क्यों नहीं, क्योंकि डॉक्टर ही एक ऐसा माध्यम है जो मरीज को सही इलाज कर राहत पहुंचाते हैं। लेकिन डॉक्टर लोगों का मानना है कि हम भगवान नही है, हम एक माध्यम है, बांकी सब प्रभु के हाथो में है। ये उक्त बातें बीएमओ डॉ दीपक राज ने डॉक्टर्स डे पर कहीं। रानी धनकुंवर राज अस्पताल में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राज ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मरीजों की सेवा हमारा परम् धर्म है। मरीजों से संयम व्यवहार करना उनकी परेशानियों को जानना हम लोगों का प्रथम कर्तव्य है। सही इलाज और सही परामर्श देना हम सबका उद्देश्य है।इस दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अन्नपूर्णा बोर्डे, डॉ टीसी सिंह राज, डॉ,चंद्राकर, बीपीएम जी एस कोसले,लेखाधिकारी सीताराम पटेल सहित स्टॉपगण मौजूद थे।