Thursday, February 19, 2026
कोरबा न्यूज़

कोरबा प्रेस क्लब के वरिष्ठ पत्रकार श्रवण साहू का निधन,पत्रकार जगत में शोक की लहर

समाचार की दुनिया

कोरबा -कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार श्रवण साहू (64 वर्ष) का गुरुवार 19 फरवरी की दोपहर आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे, जिसके चलते उनका उपचार जारी था।

उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकार जगत और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। कोरबा प्रेस क्लब ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, दिवंगत श्रवण साहू की अंतिम यात्रा शुक्रवार 20 फरवरी की सुबह उनके पथर्रीपारा, गणेश चौक के पास स्थित निवास से निकाली जाएगी, जो ढेंगुरनाला स्थित मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वे अपने पीछे पत्नी, पुत्र-पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।