पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रज्जाक अली के सीतामणी स्थित कथित अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर,भारी पुलिस बल तैनात
कोरबा -भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रज्जाक अली के सीतामणी स्थित कथित अवैध निर्माण पर रविवार को बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में राजस्व एवं नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता पर हुए हमले की जांच के दौरान रज्जाक अली का नाम सामने आने के बाद प्रशासन ने उनके निर्माण से संबंधित दस्तावेजों की जांच कराई। जांच में निर्माण को नियमों के विपरीत पाए जाने पर वैधानिक प्रक्रिया के तहत ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। अधिकारियों का कहना है कि संबंधित पक्ष को नियमानुसार नोटिस जारी करने सहित सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया है।

