बरसात के मौसम मे बरते सावधानियां, बेवजह जा सकती है जान, साँपो से रहें सावधान, अधिवक्ता के घर मे घुसा कोबरा,किया गया सफल रेस्क्यू
समाचार की दुनियां
कोरबा -कोरबा के वरिष्ठ अधिवक्ता रागेश्वर दास महंत के निवास स्थान ढोढ़ीपारा मे उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक जहरीला नांग फन फैलाकर सेफ्टीक टंकी के नीचे बैठा हुआ था. छोटी बच्ची जब स्नानघर से लौट रहीं थी तब फूंकार से डर गई.आनन फानन मे इसकी सूचना आर, सी, आर,एस, वन विभाग संबधित स्नेकमेन सोमू पाण्डेय और उमेश यादव क़ो सूचना दी गई. जहां भारी मसक्कत के बाद साँप पर काबू पाया,बताया जा रहा है की यह साँप बहुत जहरीला और खतरनाक है, जो एक बार काटने पर आधे घंटे के अंदर इलाज नहीं हो पाने पर सर्फ़दंस से पीड़ित व्यक्ति की मौत हो सकती है.फिलहाल सफल रेस्कयू हो जाने पर परिवार वालों ने राहत की सांस ली और सर्फ़मित्र क़ो साधुवाद दिया

