Thursday, July 10, 2025
Latest NewsUncategorizedछत्तीसगढ़ न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय समाचारविशेष समाचार

18 अक्टूबर को देशभर में रेल रोको आंदोलन: लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में किसानों ने किया ऐलान; दो मांगें- केंद्रीय राज्य मंत्री को बर्खास्त करो, आरोपी बेटे को गिरफ्तार

संयुक्त किसान मोर्चा ने 18 अक्टूबर को देशभर में रेल रोको आंदोलन करने का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद सरकार के रवैये से खफा होकर न्याय के लिए इस आंदोलन का आह्वान किया गया है। 18 अक्टूबर को देशभर में ट्रैक बाधित करके रेलें रोककर विरोध जताया जाएगा, ताकि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त करने और उनके बेटे समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सरकार पर दबाव बनाया जा सके।

12 को किसान शहीदी दिवस मनाएं

संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों के अलावा आम लोगों से भी अपील की गई है कि लखीमपुर खीरी में शहीद हुए पांच किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए 12 अक्टूबर को अपने घरों के आगे 5 मोमबत्तियां जलाकर किसान शहीदी दिवस मनाएं।

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रोकेंगे ट्रेनें

कुंडली बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा समन्वय समिति की बैठक के बाद वरिष्ठ सदस्य डॉ. दर्शनपाल ने बैठक में लिए गए निर्णय की बारे में बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लखीमपुर खीरी के दोषियों को बचाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। सरकार का यह रवैया गलत है और इससे किसानों में रोष है। अब किसान और अधिक इंतजार नहीं कर सकते।

बैठक में फैसला लिया गया कि घटना के लिए जिम्मेदार केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त करने व उनके बेटे समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। इसके लिए 18 अक्टूबर को देशभर में अखिल भारतीय रेल रोको आंदोलन चलाया जाएगा। रेल रोको आंदोलन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। हम देश की जनता को परेशान नहीं करना चाहते, लेकिन गूंगी-बहरी सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए समिति को ऐसा करना पड़ रहा है।