Thursday, July 10, 2025
govtछत्तीसगढ़ स्पेशलविशेष समाचार

नगर पालिका उप निर्वाचन 2021

बिलासपुर, 20 दिसंबर 2021। नगर पालिका उप निर्वाचन 2021 अंतर्गत नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्र. 29 में पार्षद पद के लिए 52.38 प्रतिशत मतदान हुआ।
जिला निर्वाचन कार्यालय बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्र. 29 के पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव में मतदाताओं ने उत्साह से भाग लिया। कड़ाके की ठंड की परवाह न करते हुए बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्रों में पहंुचे। इस उप निर्वाचन में मतदान सुबह 8 बजे से प्रांरभ हुआ। दोपहर 12 बजे तक 24.02 प्रतिशत मतदान, दोपहर 1 बजे तक 29.49 प्रतिशत, दोपहर 3 बजे तक 40.41 प्रतिशत और शाम 5 बजे तक 52.38 प्रतिशत मतदान हुआ। इस
मतगणना 23 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे से बृजेश इंग्लिश मीडियम स्कूल में होगी।