Thursday, April 23, 2026
कोरबा न्यूज़

चरित्र शंका क़ो लेकर पति ने पत्नि क़ो उतारा मौत के घाट, राजगामार चौकी छेत्र के बुंदेली गाँव की घटना, गाँव में दहशत

समाचार की दुनियां

कोरबा- जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वही यह पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी रजगामार क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुंदेली का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, ग्राम बाबा बुंदेली निवासी सालिक राम यादव ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी चैत कुंवर को मौत के घाट उतार दिया।‌ बताया जा रहा है कि आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। वारदात के बाद आरोपी कथित रूप से कटा हुआ सिर लेकर घर में ही बैठा रहा और लोगों को घटना के बारे में बताता रहा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी क़ो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है..