कोरबा नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर एवं पत्रकार जितेंद्र राजपूत की माता सुशीला देवी का निधन, परिवार में शोक की लहर
समाचार की दुनियां
कोरबा- कोरबा नगर पालिक निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर एवं पत्रकार जितेंद्र राजपूत की पूज्य माता सुशीला देवी का आकस्मिक निधन हो गया हैं। बताया जा रहा है कि हृदय गति रुक जाने के कारण उनका निधन हुआ। इस दुखद खबर से परिजन, रिश्तेदार, मित्र, स्थानीय राजनीतिक, सामाजिक और अधिवक्ता संघ, पत्रकार संघ सहित पुरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई है।
श्रीमती सुशीला देवी के निधन पर कोरबा अभिभाषक मंच के सभी सदस्यों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। मंच के पदाधिकारियों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और इस विकट दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को संबल व साहस मिले।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, शांत, सहज, सरल, मृदभासी, धार्मिक प्रवित्ति की श्रीमती सुशीला देवी की अंतिम यात्रा 18 जून प्रातः 10:00 बजे उनके नीज गृह निवास ‘राजपूत चौक, पुरानी बस्ती, कोरबा’ से मोती सागर पारा मुक्तिधाम जाएगी। स्थानीय राजनीतिक, सामाजिक और अधिवक्ता संघ, पत्रकार संघ सहित अन्य ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया हैं।

