Friday, May 16, 2025
govthigh paid adsLatest Newsmiddle position adsmy adsUncategorizedकोरबा न्यूज़खेल

कटघोरा :ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे की अगुवाई में हुई ब्लाक अध्यक्षो की नियुक्ति… प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल दादा साहब फाल्के अवार्ड से हुए सम्मानित।

कटघोरा:ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे की अगुवाई में हुई ब्लाक अध्यक्षो की नियुक्ति… प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल दादा साहब फाल्के अवार्ड से हुए सम्मानित।

कटघोरा:ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया एसोसिएशन ने कोरबा जिले के पांचों ब्लाकों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे की अगुवाई में कोरबा ब्लाक अध्यक्ष दिब्येंदु मृधा, करतला ब्लाक अध्यक्ष सरोज कुमार रात्रे,पाली ब्लाक अध्यक्ष अमुन्द भरिया,कटघोरा ब्लाक अध्यक्ष अरविंद शर्मा व पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक अध्यक्ष नंद कुमार यादव की हुई नियुक्ति।उक्त कार्यक्रम कोविड 19 के प्रोटोकॉल के नियमो का पालन करते हुए सभी आयोजित किया गया, इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित हुए।

उक्त कार्यक्रम कटघोरा फारेस्ट रेस्ट हाउस में kovid 19 के प्रोटोकॉल के नियमो का पालन करते हुए आयोजित हुआ।कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे की अगुवाई में ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किये गए,जिसमे कोरबा से दिब्येंदु मृधा,करतला से सरोज कुमार रात्रे,पाली से अमुन्द भारिया, कटघोरा से अरविंद शर्मा,पोड़ी उपरोड़ा से नंद कुमार यादव नियुक्त हुए।ततपश्चात प्रदेश अध्यक्ष चौबे द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल को उत्कृष्ट कार्य के लिए दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया।जिस पर सभी पत्रकार साथियो ने प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल को बधाइयां अर्पित की।

प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे ने बताया कि ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया एसोसिएशन पत्रकारों की एकता व अखंडता का प्रतीक है जो राष्ट्रीय स्तर से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत है।आगे इन्होंने कहा कि वर्तमान में जिस तरह पत्रकारों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं व झूठे मामलों में फंसाने की साजिश होती है यह बेहद गम्भीर विषय है,जिस पर सभी पत्रकार साथियो को संगठित होने की आवश्यकता है।संगठन में बड़ी ताकत होती है।यहाँ पत्रकार साथी अकेला नही होता उसके साथ पूरा संघ खड़ा होता है।प्रदेश अध्यक्ष चौबे ने आगे बताया कि ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया एसोसिएशन द्वारा जन कल्याण जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे।उक्त कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे,प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल, कोरबा ब्लाक अध्यक्ष दिब्येंदु मृधा,करतला ब्लाक अध्यक्ष सरोज कुमार रात्रे,पाली ब्लाक अध्यक्ष अमुन्द भारिया, कटघोरा ब्लाक अध्यक्ष अरविंद शर्मा,पोड़ी उपरोड़ा नंद कुमार यादव,नीलेश यादव,इतवार सिह,महेश दास महंत,प्रमोद दीवान,अशोक दीवान,राहुल सोनी,सुनील कुर्रे,साकेत वर्मा,संगम दुबे,राकेश कुमार,दशरथ कश्यप,मिथलेश कुमार आयाम,रामनारायण यादव,मनोज कुमार यादव,सपना कश्यप व गेंदपाल सिह उपस्थित रहे।